टंडवा में हथियारबंद अपराधियों ने दो हाइवा पर की फायरिंग

एनटीपीसी कोल गेट के पास शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे हथियारबंद अपराधियों ने दो हाइवा को निशाना बनाते हुए फायरिंग की.

टंडवा. एनटीपीसी कोल गेट के पास शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे हथियारबंद अपराधियों ने दो हाइवा को निशाना बनाते हुए फायरिंग की. जानकारी के अनुसार शाम में एक बाइक से तीन नकाबपोश अपराधी एनटीपीसी कोल गेट के समीप पहुंचे और दो हाइवा को टारगेट करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने एक हाइवा के केबिन में गोली चलायी, जिससे चालक बाल-बाल बच गया हाइवा (जेएच-02बीटी-7256) में एक गोली चलायी गयी. हाइवा टंडवा निवासी सूरज कुमार का बताया जाता है. हाइवा का चालक कोयला खाली करने जा रहा था. वहीं दूसरा हाइवा (जेएच-02बीटी-4797) प्रकाश राणा का है. इस पर पांच गोलियां चलायी गयी. हाइवा फ्लाइ ऐश खाली कर खड़ा था. घटना के बाद अपराधियों ने कुख्यात अपराधी अमन साहू गैंग के नाम का पर्चा छोड़ा है. इसमें लिखा है कि राहुल सिंह व अमन साहू गैंग से जो बिना मैनेज करे काम करेगा, उसका यही हाल होगा. पर्चे में अमन साहू गैंग से जुड़े राहुल सिंह ने घटना की जिम्मेवारी ली है. इधर घटना के बाद छह खोखा व तीन जिंदा कारतूस मिलने की सूचना है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि गोली चलने की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, घटना के बाद पुलिस की ओर से क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >