इटखोरी महोत्सव 19 से

इटखोरी : तीन धर्मों का संगम स्थल मां भद्रकाली मंदिर अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों के मानचित्र पर दिखेगा. सांसद सुनील सिंह ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए तीन दिवसीय (19 से 21 फरवरी) इटखोरी महोत्सव आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी की शुरुआत रविवार को पूजा व नारियल फोड़ […]

इटखोरी : तीन धर्मों का संगम स्थल मां भद्रकाली मंदिर अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थलों के मानचित्र पर दिखेगा. सांसद सुनील सिंह ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए तीन दिवसीय (19 से 21 फरवरी) इटखोरी महोत्सव आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी की शुरुआत रविवार को पूजा व नारियल फोड़ कर की गयी.
इटखोरी महोत्सव में देश-विदेश के कई अतिथि तथा हिंदू, जैन, बौद्ध धर्म के धर्म गुरु शामिल होंगे. समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न समिति का गठन किया गया है. मौके पर मंदिर परिसर की सफाई की गयी. समारोह का उदघाटन सीएम रघुवर दास करेंगे तथा कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे. तीन दिन तक आयोजित होने वाले इटखोरी महोत्सव में देश के विख्यात भजन गायकों द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा. विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगे.
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक भी हुई. जिसमें सफल बनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रमुख ऋषिबाला, सीओ विनोद प्रजापति, वरीय सदस्य कुमार यशवंत नारायण सिंह, रोशन गोप, बबलू सिंह, रांची से आये गोपाल सिंह, संजय सिंह, सुधीर दांगी, सुनील जैन, अमित सिंह सहित कई लोग थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >