जयंती पर याद किये गये नेहरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 7:02 PM

विज्ञापन

फोटो : पंडित नेहरू जयंती में शामिल कस्तूरबा की छात्राएं 14 सीएच 11 में़ स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम चतरा. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को पंडित नेहरू की जयंती मनायी गयी़ इस मौके पर मुख्य अतिथि डीइओ मुक्ति रानी सिंह व प्रमुख निशा कुमारी ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर […]

विज्ञापन

फोटो : पंडित नेहरू जयंती में शामिल कस्तूरबा की छात्राएं 14 सीएच 11 में़ स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रम चतरा. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को पंडित नेहरू की जयंती मनायी गयी़ इस मौके पर मुख्य अतिथि डीइओ मुक्ति रानी सिंह व प्रमुख निशा कुमारी ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया़ विद्यालय की वार्डेन फरहत जबी ने पंडित नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला़ इस मौके पर क्विज का आयोजन किया गया़ इसमें कविता कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय व विनीता कुमारी तृतीय रही. वार्डेन ने सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया.वहीं स्वच्छता अभियान के दौरान आयोजित प्रतियोगिता की सफल छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया़ मैट्रिक में हिंदी विषय में 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया़ वहीं विवेकानंद आदर्श विद्यालय में भी पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनायी गयी़ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया़ नेहरू जी के बताये रास्ते पर चलने का निर्णय लिया़ मौके पर प्रधानाध्यापक आशिष सहाय आदि थे़ लाला प्रीतम बीएड कॉलेज व आरडीएस इंटर महाविद्यालय में भी नेहरू जयंती मनायी गयी़ महाविद्यालय के अध्यक्ष लाला प्रसाद साहू ने पंडित नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने की बात कही़ मौके पर उपाध्यक्ष साबिर अंसारी, प्राचार्य डॉ मो मोबिन आदि मौजूद थे. शुभ्रा में भी मना नेहरू जयंती फोटो : नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते निदेशक 14 सीएच 5 में़ शुभ्रा कोचिंग सेंटर में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनायी गयी़ सेंटर के निदेशक गोपाल कुमार वर्मा ने नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola