प्रतापपुर. पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए भरही-सिलदाहा पथ पर चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो (जेएच 01 सीएम 2251) से 144 बोतल अवैध रूप से ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की है. वहीं दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गया (बिहार) के बांके बाजार के बताया जाते हैं. थाना प्रभारी कासिम अंसारी के अनुसार दुर्गा पूजा व बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सूचना मिली कि वाहन से शराब का खेप जानेवाला है. सूचना पर घोरीघाट पिकेट प्रभारी मोहन तिर्की के नेतृत्व में टीम ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें पांच पेटी में बंद 375 एमएल की 120 बोतल व एक बेटी में बंद 24 केन बोतल शराब जब्त की गयी. गिरफ्तार तस्करों को मंगलवार को जेल भेजा जायेगा. अभियान में जिला बल के जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
