चतरा : 10 जुलाई को पेश होने वाले आम बजट से महिलाओं को काफी उम्मीद है़ महिलाओं ने महंगाई से राहत व रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमत यथावत रखने की उम्मीद जतायी़ गुदरी बाजार की रिंकी भगत ने कहा कि दैनिक जीवन में इस्तेमाल किये जाने वाले वस्तुओं के दाम में कमी होनी चाहिए़ सरकार टैक्स स्लैब बढ़ाये व गैस का दाम स्थिर रख़े अव्वल मुहल्ला की साजिदा खातून ने कहा कि मोदी सरकार से आम बजट में महंगाई पर अंकुश लगाने की उम्मीद है़ बजट में महिलाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
धंगरटोली निवासी गीता देवी ने कहा कि खाने-पीने के समानों के दाम में कमी हो. सब्जी के दाम बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी होती है़ रेणु सिन्हा ने कहा कि केंद्र की नयी सरकार को मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बजट में विशेष ध्यान रखना चाहिए. सरकार गरीबों के हित में बजट बनाये. बभने की तरन्नुम परवीन ने कहा कि आम बजट में महंगाई पर अंकुश लगने की उम्मीद है. पकरिया के डोरोधी एक्का ने कहा कि सरकार को आम बजट गरीब व आम लोगों के हित का ध्यान रख कर पेश करना चाहिए. रूबी देवी ने कहा कि आम बजट में महंगाई पर विशेष लगाम लगाने की जरूरत है़ फॉरेस्ट कॉलोनी की गीता प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है़ महिलाओं को ध्यान में रख कर ही बजट पेश किया जायेगा.
