झारखंड : छह साल के बच्चे सहित एक ही परिवार के चार की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

चाईबासा में एक ही परिवार के 4 लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है. जिसमें एक छह साल का बच्चा भी है. अभी भी हत्यारों का पता नहीं चल सका है.

Jharkhand News, Chaibasa News चाईबासा : चाईबासा के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केनपोसी गांव में शुक्रवार रात को एक ही परिवार के चार लोगों को अज्ञात अपरारधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. जिसमें एक छह साल का बच्चा भी है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. हत्या कर सभी अपराधी फरार हो गए. गांव से कुछ दूरी में परिवार के सभी लोगों का शव बरामद किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, केनपोसी गांव के एक ही परिवार के ओनामुनी खंडाईत (26), उसकी पत्नी मानी खंडाईत (22), उसके पुत्र मुगरू खंडाईत (6) तथा भाई गोबरो खंडाईत (22) का शव पास के खेत में मिला. गांव के लोग जब सुबह शौच करने निकले तो सभी का शव देखा गया. इसके बाद पूरे गांव में हाहाकर मच गया.

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस की दी, इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद मामले की पड़ताल में जुट गयी. शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सभी की हत्या कुल्हाड़ी से मार कर की गयी है. सभी के गर्दन पर ‍धारदार हथियार से वार किया गया है. मारे गये लोगों में एक भी बच्चा भी शामिल है. हालांकि पुलिस ने घटना स्थल पर किसी तरह का हथियार को बरामद नहीं किया है.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >