चक्रधरपुर.
चक्रधरपुर रेल मंडल के राजगांगपुर-राउरकेला व गारपोस-राउरकेला के बीच ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (टीआरटी) ब्लॉक लिया जायेगा. 11 से जून माह के अंत तक हर मंगलवार को अप लाइन में दोपहर 2.15 बजे से शाम 6 बजे तक और हर शुक्रवार को डाउन रेल लाइन में शाम 3 बजे से 6.45 बजे तक करीब 3.45 घंटे टीआरटी ब्लॉक लिया जायेगा. इसे देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के परिचालन विभाग ने अप व डाउन की 8 मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दी है. जिससे राउरकेला से झारसुगुड़ा की ट्रेनों में असर पड़ सकता है. मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए रेलवे ने ट्रैक रखरखाव करने के लिए टीआरटी ब्लॉक का निर्णय लिया है. ब्लॉक के दौरान टीआरटी मशीन से पुराने ट्रैक व स्लिपरो को नये सिरे से बदलने का काम किया जायेगा. रेलवे की मानें तो 4 घंटे की टीआरटी ब्लॉक में करीब 1 किमी ट्रैक को सफलता पूर्वक नवीनीकृत व बिछाया जाता है.अप लाइन ब्लॉक के कारण रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
– 18175 हटिया-राउरकेला मेमू एक्सप्रेस 16, 23, 30 जून को– 18176 राउरकेला-हटिया मेमू एक्सप्रेस 17, 24 जून व 1 जुलाई को
– 68030/68029 झारसुगुड़ा-राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 16 , 23 व 30 जून कोट्रेन का समय बदला
– 18107 राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 16, 23, 30 जून को निर्धारित समय से 1 घंटे देर से खुलेगी
डाउन लाइन ब्लॉक के कारण रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
– 18175हटिया-राउरकेला मेमू एक्सप्रेस 11, 18, 25 जून को– 18176 राउरकेला-हटिया मेमू एक्सप्रेस 12 , 19, 26 जून को
– 68030/68029 झारसुगुड़ा-राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 12, 19, 26 जून को