Bokaro News : महिला का शव मिला, दहेज हत्या का आरोप

Bokaro News : नावाडीह थाना क्षेत्र के उपरटोला गांव निवासी रौशन कुमार की पत्नी बाॅबी देवी (28 वर्ष) का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. मृतका के माता-पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है.

नावाडीह. नावाडीह थाना क्षेत्र के उपरटोला गांव निवासी रौशन कुमार की पत्नी बाॅबी देवी (28 वर्ष) का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. सूचना मिलने पर मृतका के माता-पिता धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरियो निवासी चौपाल महतो व जामुनी देवी पहुंचे. दहेज के लिए बॉबी की हत्या करने का आरोप उसके पति रौशन कुमार, सास प्रभा देवी, ननद सोनी देवी, मोनी देवी, रूबी देवी, ननदोई तुलसी महतो, तेजलाल महतो व सुरेंद्र साव पर लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था. शव आवास में ही था.

पिता ने लगाया ये आरोप

मृतका के पिता ने बताया कि 14 मार्च 2016 को बेटी की शादी दुगदा स्थित पहाड़ी मंदिर में हुई थी. बेटी के दो पुत्र हुए. दामाद व समधन बॉबी पर मायके से एक मोटरसाइकिल व डेढ़ लाख रुपया लाने के लिए प्रताड़ित करते थे. दामाद को मोटरसाइकिल दी थी. डेढ़ लाख रुपया नहीं दे सके तो बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी. फोन कर कहा कि बाॅबी घर में बेहोश हो गयी है. हमलोग पहुंचे तो वह मृत पड़ी थी और उसके मुंह में सूखा झाग था. घटना के बाद दामाद घर से फरार मिला.

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पिछले माह गांव में पंचायत भी हुई थी. इसके बाद दोनों पति-पत्नी अपने घर में ही अलग अलग रहते थे.

प्रभारी थाना प्रभारी एएसआइ राजीव रंजन ने बताया कि मृतका के परिजन ने लिखित शिकायत की है. जांच की जा रही है. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >