Bokaro News : किशोरी के साथ दुष्कर्म, दो नाबालिग पकड़ाये

Bokaro News : बोकारो में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ एक नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म करने व दूसरे नाबालिग लड़के द्वारा वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मामला मंगलवार को सामने आया है. किशोरी की मां की शिकायत पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने छापेमारी कर तीन घंटे में दोनों आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में दंडाधिकारी से समक्ष प्रस्तुत किया.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

किशोरी और उसकी सहेली आत्महत्या करने के इरादे से घर छोड़ कर मंगलवार को निकल गयी थी. परेशान घरवाले खोज कर दोनों को घर लाये. इसके बाद दोनों ने मामले की जानकारी घरवालों को दी. कहा कि वह दोनों शनिवार को घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं. इसी दौरान दो नाबालिग लड़के पहुंचे और दुकान तक छोड़ने की बात कह कर एक ऑटो में बैठा लिया. कुछ दूर जाने के बाद जब ऑटो दुकान से आगे बढ़ने लगा, तो इसका विरोध किया. दोनों लड़कों ने मेडिकल दुकान जाने का बहाना बनाते हुए कहा कि लौटने के दौरान घर के पास छोड़ देंगे. इसके बाद दोनों को एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया. किशोरी के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया. दूसरे लड़के ने इसका वीडियो बना लिया. बाद में दोनों लड़के ब्लैकमेल करने लगे. इसी से तंग आकर हमलोग आत्महत्या करने के लिए घर से निकले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >