तालगड़िया-मानपुर PWD की सात किमी सड़क जर्जर, बारिश में बढ़ी परेशानी; पैदल चलना भी मुश्किल

तालगढ़िया रेलवे स्टेशन से मानपुर रेलवे फाटक तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क बेहद खराब हो गई है. बारिश में बड़े-बड़े गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोग सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं.

तालगढ़िया रेलवे स्टेशन से मानपुर रेलवे फाटक तक करीब सात किलोमीटर लंबी तालगढ़िया-भाया इलेक्ट्रोस्टील वेदांता-मानपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गयी है. सड़क की ऊपरी पिच कई जगह उखड़ जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से पैदल राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है.

बारिश में सड़क बन जाती है खतरनाक

जर्जर सड़क पर जगह-जगह जलजमाव होने से राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. उबड़-खाबड़ सड़क, कीचड़, मिट्टी और जगह-जगह बिखरी गिट्टी के कारण साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार राहगीर सड़क की खराब स्थिति के कारण गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं.

14 करोड़ की लागत से बनी थी सड़क

स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त सड़क का निर्माण वर्ष 2019-20 में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था. निर्माण के बाद सड़क की कई बार मरम्मत भी करायी गयी, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति दोबारा खराब हो गयी है. जगह-जगह पिच उखड़ने और गड्ढे बनने से सड़क पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है.

विभाग से मरम्मत कराने की मांग

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर संबंधित विभाग से पत्राचार किया है. उन्होंने जर्जर सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और बारिश में समस्या और गंभीर हो जाती है. ऐसे में विभाग को तत्काल पहल कर सड़क की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >