Bokaro News : राकोमयू ने चलाया श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम

Bokaro News : राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय कमेटी की ओर से सोमवार को जारंगडीह कोलियरी परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले बाबू क्वार्टर में श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम चलाया गया.

जारंगडीह. राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्रीय कमेटी की ओर से सोमवार को जारंगडीह कोलियरी परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले बाबू क्वार्टर में श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम चलाया गया. यूनियन के प्रतिनिधियों ने श्रमिकों की आवासीय कॉलोनी का मुआयना किया. कई श्रमिकों ने अपने आवास की जर्जर हालत, कॉलोनी में सफाई नहीं होने की समस्या बतायी. यूनियन नेताओं ने असैनिक विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान करने की बात कही. इसके बाद यूनियन नेता जारंगडीह अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक और नर्स के नहीं होने की जानकारी मिली. कहा कि मामले को लेकर क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित सीसीएल के सीएमडी और डीपी से बात की जायेगी. जारंगडीह के 16 नंबर इलाका में पेयजल की समस्या से भी अवगत हुए. असैनिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टेंडर का कार्य हो चूका है, जल्द ही इस इलाका में पेयजल समुचित रूप से मिलने लगेगा. इस दौरान स्टाफ ऑफिसर असैनिक संजय कुमार सिंह, परियोजना अभियंता असैनिक मो फिरदौस, ओवरसियर सुजीत कुमार ने समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही. इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, जारंगडीह शाखा सचिव खगेश्वर रजक, भीम चौहान, ओमप्रकाश रजक, जेजे सांगा, रफीक आलम, दिनेश कुमार के साथ कथारा कोलियरी के सेफ्टी बोर्ड के सदस्य सतीश वर्णवाल, सुधीर सिंह, कृष्ण दयाल सिंह सहित यूनियन के कई लोग थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >