फुसरो. भीम आर्मी भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय संगठन सचिव नान्हू राम का गुरुवार को फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. वह गढ़वा से धनबाद रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. कहा कि भीम आर्मी झारखंड सहित देश के सभी राज्यों में काम कर रही है. भीम आर्मी शोषित, पीड़ित व दबे-कुचले लोगों की आवाज है. कहा कि बीते दिनों कोडरमा के रूपनडीह में रविदास जयंती समारोह में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया और लोगों से मारपीट की गयी थी. इसके बाद पुलिस असामाजिक तत्वों को छोड़ कर रविदास समाज के लोगों पर मामला दर्ज कर जेल भेज रही है और डराने-धमका रही है. जल्द ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर बात की जायेगी. कहा कि बोकारो में जनसभा की जायेगी, जिसमें संगठन के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आजाद, भीम आर्मी राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह व मुख्य महासचिव कमल सिंह वालिया शामिल होंगे. आने वाले नगर निकाय के चुनाव में संगठन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा. मौके पर जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास, जिला उपाध्यक्ष मेघू दिगार, जिला संयोजक अमरजीत कुमार, उपाध्यक्ष कैलाश महतो, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, शशि कुमार, शेखर कुमार दास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
