Bokaro News : जमसं के वार्षिक सम्मेलन व वनभोज का आयोजन

Bokaro News : जनता मजदूर संघ की ओर से वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन कुरपनिया स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को किया गया.

गांधीनगर. जनता मजदूर संघ की ओर से वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन कुरपनिया स्थित सामुदायिक भवन में बुधवार को किया गया. अध्यक्षता सीसीएल जोन अध्यक्ष कमलेश सिंह ने की. यूनियन महामंत्री व जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि कोल इंडिया में निजीकरण तेजी से बढ़ रहा है. पहले आउटसोर्सिंग हो रही थी, अब एमडीओ आ गया है. एमडीओ में खदानें निजी मालिकों को 25-30 वर्षों के लिए दी जा रही है. रेवेन्यू शेयरिंग शुरू हो गया है. कोल इंडिया में मैन पावर पूरी तरह से घटाने की मंशा है. चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों और श्रमिक संगठनों के हक को छीनने की तैयारी की गयी है. ट्रेड यूनियन का अस्तित्व बचेगा, तभी मजदूरों का भी हित होगा. कहा कि यूनियन की सदस्यता और बढ़ाएं.

श्री सिंह ने कहा कि जमसं वृहद परिवार बनता जा रहा है. सिद्धार्थ गौतम मजदूरों की आवाज हैं. सीसीएल उपाध्यक्ष अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि मजदूरों का विश्वास टूटने नहीं दिया जायेगा. जोनल सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियों में मजदूर शोषण के शिकार हो रहे हैं. उनके हितों के लिए यूनियन लड़ाई लड़ रही है. एकेके ओसीपी सचिव संतोष कुमार ने कहा कि बेरमो में भी तीनों एरिया में यूनियन की ताकत बढ़ रही है. कार्यक्रम का संचालन खुर्शीद अख्तर ने किया. इससे पूर्व करगली गेट से कार्यस्थल तक जुलूस निकाला गया.

कई लोगों ने ली यूनियन की सदस्यता

यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सिद्धार्थ गौतम को 101 किलो की माला पहना कर सम्मानित किया. मौके पर विभिन्न यूनियनों को छोड़ कर कई लोगों ने जमसं की सदस्यता ली. इसमें रोहन कुमार, मुकेश सतनामी, छोटू किस्कू, लक्षण गंझु, संतोष कुमार, बबलू कुमार, वीरेंद्र कुमार, भीम सिंह, सुबोध सिंह, कलामुद्दीन, आमिर सोहेल आदि हैं. मौके पर सेवानिवृत्त कर्मी रंजीत दत्ता, ललित राम, शहादत अंसारी, तपन दास आदि को भी उपहार देकर विदाई दी गयी. मौके पर कथारा अध्यक्ष अशोक रविदास, सचिव कमोद यादव, ढोरी अध्यक्ष धीरज पांडेय, सचिव विकास सिंह, एकेके ओसीपी सचिव संतोष कुमार,आनंद सिंह, शिबू कुमार डे, डीपी मौर्या, अहमद हुसैन, कमलेश प्रसाद, हरीलाल तेली, मायनाक मुखर्जी, हाजी आसिफ, महबूब, देव कुमार, भुलन सिंह, अर्जुन सिंह, कृष्णा सिंह, पिंटू सिंह, बबलू रवानी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >