BOKARO NEWS : बेरमो और गोमिया के एक-एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

BOKARO NEWS : बेरमो और गोमिया विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया है.

बेरमो- तेनुघाट. बेरमो और गोमिया विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस लिया है. बेरमो सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश गोसाई ने अपना नामांकन वापस लिया. अब मैदान में कांग्रेस के कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, भाजपा के रवींद्र कुमार पांडेय, जेएलकेएम के जयराम महतो समेत 14 प्रत्याशी हैं. गोमिया सीट से निर्दलीय जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने अपना नाम वापस ले लिया. अब मैदान में झामुमो के योगेंद्र प्रसाद महतो, आजसू के लंबोदर महतो व जेएलकेएम की पूजा कुमारी समेत 12 प्रत्याशी रह गये हैं. शुक्रवार को प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्नों का आवंटन भी किया गया. इधर, गोमिया और बेरमो के प्रेक्षकों ने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिया. यह भी बताया कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव खर्च को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >