नीट पीजी परीक्षा को लेकर चास में निषेधाज्ञा लागू, केंद्रों के 300 मीटर दायरे में भीड़ पर रोक

नीट पीजी-2026 परीक्षा के सफल संचालन के लिए चास अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है, जिससे परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में भीड़ पर रोक रहेगी.

नीट (पीजी)-2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर चास अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. चास अनुमंडल दंडाधिकारी प्रांजल ढांडा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है. आदेश रविवार 30 अगस्त को सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रभावी रहेगा.

दो परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

नीट पीजी-2026 की परीक्षा चास के क्रिसेंट लैब, ग्वालाडीह मोड़-पिंड्राजोरा और आयन डिजिटल जोन, खमरबेंदी में आयोजित होगी. परीक्षा को लेकर दोनों केंद्रों के आसपास प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

300 मीटर के दायरे में भीड़ पर रोक

निषेधाज्ञा के तहत दोनों परीक्षा केंद्रों की 300 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी. इस दौरान भीड़ लगाने, जुलूस निकालने, सभा, धरना या प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी. किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडा आदि लेकर चलने पर भी प्रतिबंध रहेगा.

अनधिकृत प्रवेश और अनुचित सहायता पर भी रोक

परीक्षा केंद्रों में परीक्षा से संबंधित अधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी. परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की अनुचित सहायता उपलब्ध कराने की गतिविधि पर भी प्रशासन की नजर रहेगी. प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ कदाचार की किसी भी संभावना को रोकना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >