Bokaro News : कोनार डैम क्षेत्र में कई योजनाएं धरातल पर उतरेंगी : डीजीएम

Bokaro News : डीवीसी के कोनार डैम क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरेंगी. यह बात परियोजना के डीजीएम (एम) एचओपी राणा रणजीत सिंह ने बुधवार को बातचीत में कही.

ललपनिया. डीवीसी के कोनार डैम क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरेंगी. यह बात परियोजना के डीजीएम (एम) एचओपी राणा रणजीत सिंह ने बुधवार को बातचीत में कही. कहा कि कोनार डैम क्षेत्र में आठ मेगावाट सोलर पावर प्लांट लगाने का काम चल रहा है. 228 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए निविदा निकाली जा रही है. 100 मेगावाट का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्लांट और तीन मेगावाट का पंप प्रेशर प्लांट के लगाने की भी योजना है. उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में विकास के लिए भी योजनाओं पर खाका तैयार है.

डीजीएम ने कहा कि परियोजना के लिए वर्ष 1955 में 9,520 हजार एकड़ भूमि अर्जित की गयी है. लेकिन अभी तक अर्जित भूमि का म्यूटेशन नहीं हो पाया है. यह भूमि बोकारो जिला के गोमिया और हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र से जुड़ी है. संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिल कर म्यूटेशन कराने की प्रक्रिया में तेजी लायी गयी है. डैम क्षेत्र में अर्जित भूमि में से कुछ भूमि रैयतों को दी गयी है. इस पर उन्हें मालिकाना हक दिलाने को डीवीसी प्रबंधन गंभीर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >