JPSC Result News : छठी जेपीएससी रिजल्ट को चुनाती देने वाली याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई

JPSC Result News, Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में बुधवार को छठी जेपीएससी रिजल्ट को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई शुरू हुई. प्रार्थी राहुल कुमार सहित प्रार्थियों की ओर से पक्ष रखा गया. लगभग चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान बहस अधूरी रहने पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए आज गुरुवार चार फरवरी की तिथि निर्धारित की.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 326 सफल अभ्यर्थियों में से अधिकतर अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित हुए. सरकार की ओर से अधिवक्ता मोहन दुबे व जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने पक्ष रखा. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने जेपीएससी को निर्देश दिया था कि सुनवाई पूरी होने तक मुख्य परीक्षा की सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखा जाये.

Also Read: JPSC Latest News : 2016 में बनी नियोजन नीति वापस, जेपीएससी के लिए उम्र सीमा में छूट, झारखंड कैबिनेट में इन फैसलों पर लगी मुहर

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी प्रदीप राम, राहुल कुमार, दिलीप कुमार सहित 17 याचिकाएं दायर की गयी हैं. कई प्रार्थियों ने छठी जेपीएससी के रिजल्ट को चुनौती दी है. वहीं कई प्रार्थियों ने अपने ही कैटेगरी में कैडर आवंटित करने की मांग की है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में इस तारीख से बदल रहा है मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >