Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, पढ़िए ठंड और बारिश को लेकर क्या है मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार से लोगों ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान बताया है कि 26 जनवरी की रात से रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्का बादल दिख सकता है. 27 जनवरी से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है. 27-28 जनवरी को झारखंड में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 जनवरी की रात से रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्का बादल दिख सकता है. 27 जनवरी से एक बार फिर से मौसम में बदलाव दिखने की संभावना है. 27-28 जनवरी को झारखंड में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार से लोगों ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. रांची समेत आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा. सुबह से ही धूप खिल गई थी. इससे थोड़ी राहत मिली, लेकिन पछुआ हवा के कारण कनकनी महसूस की गयी.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में और बढ़ेगी कनकनी, बारिश के भी हैं आसार, पढ़िए कब मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में तैयार हो रहे नये पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. इससे आज यानी 24 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दिख सकती है. झारखंड के पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद और जामताड़ा में औसत न्यूनतम तापमान 07-08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अन्य जिलों का औसत न्यूनतम तापमान 09-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. झारखंड में अधिकतम तापमान चाइबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान गिरिडीह में 06.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: Weather Forecast Jharkhand Update: झारखंड में कब से करवट ले रहा है मौसम, ठंड से राहत को लेकर क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >