विस्थापित किसान मजदूर इंटर कॉलेज चास के गौरव कुमार माहथा ने 473 अंक प्राप्त कर इंटर साइंस में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. गौरव के पिता मुकुटधारी माहथा चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय में पंचायत सहायक हैं और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं. गौरव के कहा कि वह प्रत्येक दिन आठ-दस घंटे पढ़ाई करता था. लगातार मेहनत और शिक्षक के बताये रास्ते पर चलने से सफल मिली. आगे यूपीएससी का तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाना लक्ष्य है.
विस्थापित किसान मजदूर इंटर कॉलेज चास की श्रुति पांडेय 442 अंक प्राप्त कर इंटर कॉमर्स में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया. श्रुति ने सफलता का श्रेय शिक्षक, माता-पिता, बड़ी बहन को देते हुए कहा कि आगे बीकॉम करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों के साथ आगे यूपीएसइ की तैयारी करेगी. कलेक्टर बन समाज का सेवा करना चाहती हूं. कॉलेज के प्राचार्य परमेश्वर शर्मा ने कहा कि श्रुति शुरू से ही पढ़ने में अच्छी रही है. अन्य विद्यार्थी श्रुति से सहायता लेते हैं. इसकी सफलता से अन्य बच्चे प्रेरित होंगे. कॉलेज प्रबंधन की और से श्रुति सहित अन्य टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. मालूम हो कि श्रुति की बड़ी बहन श्रेया पांडेय भी विस्थापित किसान मजदूर इंटर कॉलेज चास की छात्रा थी और उसने इंटर की परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया था.Bokaro News : साइंस में गौरव, काॅमर्स में श्रुति जिला टॉपर
Bokaro News : जैक इंटर साइंस में गौरव और काॅमर्स में श्रुति बोकारो जिला टॉपर बनी.
