Bokaro News : 49 साल बाद मिले पूर्ववर्ती विद्यार्थी, छलकीं आंखें

Bokaro News :डीवीसी उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल के 1976 बैच के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय एलुमनी मीट सोमवार की रात को स्थानीय त्रिजल मैरेज हॉल में शुरू हुआ. लगभग 49 साल बाद मिले तो कई की आंखें छलक गयीं.

बोकारो थर्मल. डीवीसी उच्च विद्यालय, बोकारो थर्मल के 1976 बैच के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय एलुमनी मीट सोमवार की रात को स्थानीय त्रिजल मैरेज हॉल में शुरू हुआ. लगभग 49 साल बाद मिले तो कई की आंखें छलक गयीं. एलुमनी मीट में शामिल होने के लिए कोलकाता, पटना, मुंबई, अमेरिका, इंग्लैंड, लखनऊ, रांची, रानीगंज, वर्द्धमान, बोकारो थर्मल आदि से ये लोग पहुंचे थे. मंगलवार को कोनार डैम जाकर वन भोज और नौका विहार का आनंद लिया. बुधवार को स्कूल का भ्रमण कर वर्तमान प्राचार्य व शिक्षकों-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों से मिलकर अपने अनुभव साझा करेंगे. प्राचार्य व शिक्षकों आदि को सम्मानित करेंगे. बाद में बीटीपीएस के एचओपी सह वरीय जीएम सुशील कुमार अरजरिया से भी मिल कर उन्हें सम्मानित करेंगे. सोमवार के कार्यक्रम के दौरान डीवीसी उच्च विद्यालय की पूर्व प्राचार्या स्व कुसुम देवी सिंह व कई मृत पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि दी. एलुमनी मीट में मो शाहजहां, ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव, प्रदीप प्रसाद, विनोद भाटिया, विजय नैयर, रणविजय सिंह, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कृष्णन, मो शमीम, गौतम विश्वास, मधुमिता, शांति लकड़ा, रंजनी, सुजाता, अबूल, एस चिदंरबम, मो मनीरुद्दीन आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >