Bokaro News : रजरप्पा रोड के जंगल में अधेड़ को हाथी ने पटका, गंभीर

Bokaro News : मवेशी के लिए चारा लाने गये थे, लोगों के हल्ला करने पर बची जान

Bokaro News : मवेशी के लिए चारा लाने गये थे, लोगों के हल्ला करने पर बची जान Bokaro News : क्षेत्र में हाथियों का उपद्रव नहीं थम रहा है. गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे मवेशी के लिए चारा लाने रजरप्पा रोड स्थित जंगल में गये कामेश्वर करमाली (52 वर्ष) को हाथी ने सूंड से उठा कर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वह तो दूसरे लोगों ने हो हल्ला मचाया तो उसकी जान बच गयी. कामेश्वर के कमर और जांघ के बीच में काफी गंभीर चोट लगी है. उसे इलाज के लिए रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, मंडवाटांड़ में बुधवार की आधी रात के बाद उगनी देवी का कच्चा मकान को भी हाथियों ने ढाह दिया और घर में रखे चावल और धान चट कर गये. इसी तरह, कानीडीह में गोपाल सिंह के घर का दरवाजा, खिड़की तोड़ डाला और धान खा गये. बलराम सिंह की बारी में आलू की तैयार फसल को रौंद दिया. हाथियों ने कई अन्य ग्रामीणों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. पंचायत समिति सदस्य पारसनाथ सिंह उर्फ निमाई सिंह ने क्षति का जायजा लिया है. उन्होंने बताया कि पीड़ितों को बहुत नुकसान हुआ है. वन विभाग का कोई ध्यान या नियंत्रण हाथियों के झुंड पर नहीं है. इससे हाथियों के हमले का दायरा बढ़ता जा रहा है. उन्होंने और मुखिया सीता देवी ने वन विभाग से अविलंब पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा भुगतान करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >