Bokaro News : तालाब में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत

Bokaro News : कसमार के टांगटोना में तालाब में डूबने से आठ वर्षीय छात्र की मौत हो गयी.

कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगटोना गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से सरकारी शिक्षक फूलचंद महतो के पुत्र आठ वर्षीय अंबुज कुमार महतो की मौत हो गयी. वह नव प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला, टांगटोना में कक्षा तीन का छात्र था. गुरुवार को विद्यालय से घर लौटने के बाद वह ट्यूशन पढ़ने गया था. इसके बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ गांव के छोटका बांध तालाब में नहाने चला गया. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

वहां मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण एवं परिजन पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया. पहले खैराचातर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर किया गया. लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम पसरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >