गोमिया. गोमिया प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति और ब्लॉक टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ महादेव महतो ने की. स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने, कमियों को दूर करने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. कुष्ठ मरीजों की खोज, फाइलेरिया दवा का घर-घर व स्कूलों में वितरण, कुपोषित बच्चों की पहचान कर अस्पताल में भर्ती कराने पर जोर दिया गया. गर्भवती महिलाओं के पोषण और देखभाल की उचित व्यवस्था करने पर भी विचार किया गया. उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया, जहां कुपोषित बच्चों की संख्या ज्यादा है. बैठक में सीओ आफताब आलम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बलराम मुखी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी स्वपन कुमार दास, गोमिया अस्पताल के लेखा प्रबंधक गौतम कुमार, एमटीएस मनोज सोरेन, फैसेलिटी मैनेजर रविकांत पटेल और सुपरवाइजर कंचन कुमारी, गौरीशंकर प्रजापति समेत अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
