Bokaro News : 10 मार्च से चक्का जाम करने का निर्णय

Bokaro News : झारखंड विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति की बैठक बुधवार को जेएसएम कॉलेज के समीप जेसीएसयू कार्यालय में हुई. 10 मार्च से सीसीएल के तीनों एरिया सहित बीटीपीएस व सीटीटीएस का अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया.

फुसरो. झारखंड विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति की बैठक बुधवार को जेएसएम कॉलेज के समीप जेसीएसयू कार्यालय में हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सूरज महतो ने की. सीसीएल के ढोरी, बीएंडके व कथारा एरिया सहित डीवीसी के बीटीपीएस व सीटीपीएस से संबंधित रैयतों व विस्थापितो की समस्याओं पर चर्चा की गयी. 10 मार्च से सीसीएल के तीनों एरिया सहित बीटीपीएस व सीटीटीएस का अनिश्चितकालीन चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया. केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अधिग्रहीत जमीन का सत्यापन होने के बावजूद सीसीएल प्रबंधन द्वारा रैयतों को नियोजन नहीं दिया जा रहा है. मुआवजा का भुगतान वर्तमान बाजार दर व राज्य सरकार के निबंधन विभाग द्वारा तय दर पर किया जाये. सभी विस्थापित को पेप कार्ड (विस्थापित प्रमाण पत्र) निर्गत किया जाये. बीएमएस नेता रवींद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सत्यापित भूमि पर नियोजन दिया जाये और सीसीएल बोर्ड द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार सभी पेप कार्डधारियों को कोल ट्रांसपोर्ट, सिविल कार्य, हायरिंग वाहन व विद्युत यांत्रिक विभाग में काम दिया जाये. बताया गया कि दो मार्च को समिति के एक दिवसीय अधिवेशन होगा. बैठक में धनेश्वर महतो, परमानंद महतो, रामभजन लायक, चंद्रदेव महतो, दशरथ महतो, सूरज पासवान, बासुदेव महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >