Bokaro News : ड्यूटी के दौरान कोल कर्मी को हार्ट अटैक, मौत

Bokaro News : बीसीसीएल के बरोरा प्रक्षेत्र अंतर्गत दामोदा कोलियरी के फीटर सुधीर बाउरी की मौत बुधवार को हार्ट अटैक से हो गयी.

दुगदा. बीसीसीएल के बरोरा प्रक्षेत्र अंतर्गत दामोदा कोलियरी के फीटर सुधीर बाउरी की मौत बुधवार को हार्ट अटैक से हो गयी. एलवियन फिल्टर प्लांट में ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया. अविलंब उन्हें सेंट्रल अस्पताल धनबाद में भर्ती कराया गया. दोपहर एक बजे इलाज के दौरान मौत हो गयी.

पुत्र को दिया गया नियोजन

ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन से मृतक के आश्रित को प्रोविजनल नियोजन की मांग की. महाप्रबंधक के निर्देश पर क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बी पाठक व कार्मिक प्रबंधक संतोष सिंह ने महाप्रबंधक कार्यालय में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की. इसके बाद मृतक के पुत्र दीपक कुमार को प्रोविजनल नियोजन दिया गया. वार्ता में बिकोकायू के केंद्रीय सचिव जेके झा, जमसं के केंद्रीय उपाध्यक्ष गोपाल मिश्रा, यूसीडब्ल्यूयू के एरिया अध्यक्ष एनडी पांडेय, सचिव संतोष गोराई, जमसं के एरिया सचिव मंगल हेंब्रम, किइमपं के सचिव संजय चौबे, यूसीडब्ल्यूयू के दामोदा कोलियरी शाखा सचिव मुकुटधारी गोराई, बिकोकायू के शाखा सचिव अनिल बाउरी, नवल किशोर महतो, गणेश सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >