Bokaro News : कुएं में गिर कर बच्चे की मौत

Bokaro News : पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगो-रंगामाटी पंचायत के कोठी गांव में सात वर्षीय प्रिंस राज पटेल की मौत कुएं में डूबने से हाे गयी.

बेरमो. पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगो-रंगामाटी पंचायत के कोठी गांव में सात वर्षीय प्रिंस राज पटेल की मौत कुएं में डूबने से हाे गयी. सोमवार की शाम को वह कुएं के तरफ गया था. पैर फिसल जाने से कुएं में गिर गया और डूबने से मौत हो गयी. प्रिंस कोठी गांव में अपने नाना बासुदेव महतो के घर में रह कर पढ़ाई करता था. पैतृक गांव पेटरवार के ओबरा है. थाना प्रभारी अनिल लिंडा दल-बल के साथ मंगलवार की सुबह घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डुमरी विधायक जयराम महतो भी पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. मृतक का पिता परमेश्वर महतो दूसरे प्रदेश में काम करता है.

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बोकारो थर्मल. 26 जनवरी की रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए पलामू निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार महतो की मौत रांची स्थित मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. वह 26 जनवरी की रात को बोकारो थर्मल से घर लौट रहे थे. पिलपिलो-सारूबेड़ा मुख्य पथ में पलामू पंचायत भवन के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें मुकेश के अलावा शिबू मांझी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. परिजनों ने फुसरो स्थित रिजनल अस्पताल में भर्ती कराया था. यहां से मुकेश काे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था.

फोटो-मृतक का फाइल फोटो।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >