Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर हो रहा युवा वर्ग का झुकाव

Bokaro News : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बोकारो रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड में चलाया सदस्यता अभियान, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

बोकारो, झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बोकारो रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया. नेतृत्व बोकारो महानगर संयोजक प्रमुख मंटू यादव ने किया. अभियान में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. बोकारो महानगर संयोजक प्रमुख मंटू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है. आज युवा वर्ग का झुकाव झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर है.

मौके पर अशोक यादव, मो अलाउद्दीन अंसारी, सियाराम पंडित, राम सेवक, सोहेल अंसारी, कुर्बान अंसारी, अशोक राय, संजय यादव, रिंकू गिरी, छोटे वर्मा, विनोद सिंह, मनोज शर्मा, दिनेश सिंह, आफताब खान, भगवान झा, शंभू गुप्ता, सुनील सिंह, बिंदेश्वरी घटवार, शरण पाल सिंह आदि मौजूद थे.

चंदनकियारी व चास प्रखंड में चला सदस्यता अभियान

बोकारो, झामुमो की ओर से चंदनकियारी व चास प्रखंड में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया गया. नेतृत्व जिला संयोजक मंडली प्रमुख रतनलाल मांझी ने किया. सदस्यता अभियान में सदस्य जय नारायण महतो, विजय रजवार, मुक्तेश्वर महतो, चंदनकियारी प्रखंड संयोजक प्रमुख कालीपद महतो, शहाबुद्दीन अंसारी, चास प्रखंड संयोजक मंडली प्रमुख रामदयाल सिंह, कुमार आकाश टुडू, सुफल चंद्र महतो, सुशांत मुंडा, दिनेश बेसरा आदि शामिल थे.

पतकी व उत्तासारा पंचायत में झामुमो कमेटियों का हुआ पुनर्गठन

पेटरवार, पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी और उत्तासारा पंचायत में मंगलवार को अलग-अलग बैठक आयोजित कर पंचायत स्तर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी का पुनर्गठन किया गया. बैठक में चुनाव प्रभारी के रूप में संयोजक मंडली प्रमुख मनोज टुडू और मंडली के उप प्रमुख प्रकाश महतो मौजूद थे. प्रखंड के पतकी पंचायत में सर्वसम्मति से झामुमो कमेटी का पुनर्गठन किया गया. कमेटी में अध्यक्ष सुरेंद्र पावरिया, उपाध्यक्ष भगवान दास बेसरा व कपूर देव बेसरा, सचिव राजेश भोगता, संगठन सचिव रवि शंकर ठाकुर, कोषाध्यक्ष दुलार यादव एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों का चयन किया गया. प्रखंड के उत्तासरा पंचायत में अध्यक्ष राजेंद्र टुडू, सचिव रामदास नायक, संगठन सचिव बर्जन मांझी, कोषाध्यक्ष धीरेंद्र टुडू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >