Bokaro News : एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की बचायी जा सकती है जान डॉ सुरेंद्र

Bokaro News : बीजीएच के सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से ब्लड बैंक प्रभारी बने डॉ सुरेंद्र कुमार, सेल एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट ने दी बधाई

बोकारो, सेल एससी एसटी इंप्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट ने डॉ सुरेंद्र कुमार को बीजीएच के सहायक मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी से ब्लड बैंक प्रभारी बनने पर मंगलवार को मुलाकात कर बधाई दी. नेतृत्व फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष सह बोकारो यूनिट अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने किया. ब्लड बैंक प्रभारी डॉ सुरेंद्र ने कहा कि रक्तदान एक महादान है. एक यूनिट रक्त से पीआरबीसी, प्लेटले व एफएफपी तैयार किया जाता है. जिससे तीन लोगों की जान बचायी जा सकती है.

लोगों को जागरूक करना जरूरी

रक्तदान का मुख्य उद्देश्य थैलेसिमिया, सिकल सेल निमोनिया के मरीजों को रक्त मुहैया कराना तथा रक्त के कमी से लोगों की जान ना जाए, इसलिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत है. फेडरेशन के लोगों से भी आग्रह है कि रक्तदान जरूर करें. कहा कि 18 वर्ष से 60 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ पुरुष स्वेच्छा से एक वर्ष में चार बार तथा एक स्वस्थ महिला एक वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकती है.

इन्हाेंने दी बधाई

बधाई देने वाले में महासचिव रवींद्र महली, सहदेव भुइयां, केंद्रीय कमेटी सहायक सचिव जगदीश छुरा, शंकर राम, अनंत प्रसाद, महावीर मरांडी, धर्मा पासवान, इंदल पासवान, महेश पासवान, वीरेंद्र कुमार, युगल चौधरी, सुखदेव कुमार रविदास, संजय कुमार, ऋषि देव पासवान, मंजीराम, फुलेस कुमार, आनंद कुमार, विजय कुमार,राजेश चौधरी, सौगेंध मुर्मू, सरोज कुमार, चंदन पासवान, संजीव कुमार, एस तुरी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >