Bokaro News : कोल्हान मुठभेड़ में मारी गयी एरिया कमांडर हेमंती मझियां बोकारो की थी रहनेवाली

Bokaro News : एक करोड़ के इनामी अनल दा की प्रमुख बॉडीगार्ड व महिला मित्र के रूप में थी चर्चित, नावाडीह थाना क्षेत्र के गोरगोरवा गांव में रहते हैं परिजन

बोकारो, सुरक्षा बलों ने कोल्हान में बुधवार को एनकाउंटर में कुख्यात संजय गंझू व एक करोड़ के इनामी अनल दा की महिला मित्र हेमंती मझियां को मार गिराया. झारखंड पुलिस ने कोल्हान में भाकपा माओवादियों को बहुत बड़ा झटका दिया है. दोनों ही अनल के लिए बहुत ज्यादा खास थे. संजय संगठन में जोनल कमांडर व हेमंती एरिया कमांडर थी. हेमंती बोकारो जिले के नवाडीह थाना क्षेत्र के गोरगोरवा गांव की रहने वाली थी. सुरक्षा बलों ने एक सप्ताह के अंदर दो एरिया कमांडर स्तर की महिला नक्सली का एनकाउंटर किया है.

हेमंती ने अपने साथियों के साथ सुरक्षाबलों पर किया था हमला

हेमंती इंसास लेकर जंगलों में घूमती थी. बुधवार को हेमंती ने अपने साथियों के साथ सुरक्षाबलों पर हमला किया. सुरक्षाबालों की जवाबी कार्रवाई में हेमंती मारी गयी. सीनियर पुलिस अधिकारियों के अनुसार हेमंती कोल्हान में एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता अनल दा सबसे करीब थी. अनल दा के साथ हेमंती कई वर्षों से रह रही थी. अनल दा की सुरक्षा के लिए हाथों में इंसास राइफल लेकर हेमंती घुमा करती थी. हेमंती का पूरा नाम हेमंती मझियां था. गोरगोरवा गांव में उसका परिवार रहता है. सारंडा में हेमंती सालों से अनल की प्रमुख बॉडीगार्ड व महिला मित्र के रूप में चर्चित थी. अनल ने हेमंती को संगठन में एरिया कमांडर का पद दे रखा था.

बोकारो जिले के तीन नक्सली चाईबासा क्षेत्र में सक्रिय : एसपी

बोकारो पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि बोकारो जिले के तीन नक्सली चाईबासा क्षेत्र में सक्रिय हैं. बोकारो पुलिस समाज से भटके हुए को सरेंडर पॉलिसी के तहत सभी सुविधा प्रदान करेगी. सरेंडर पॉलिसी से उनका जीवन शांतिपूर्ण व सुखद होगा. हम लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन भी चला रहे हैं. पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है.

,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >