चास मु थाना के पास मंगलवार की देर शाम को कुछ अपराधियों ने एक छात्र का अपहरण करने का प्रयास किया. कालापत्थर गांव निवासी संजीव सिन्हा का 15 वर्षीय पुत्र सर्वज्ञ सिन्हा ट्यूशन से घर जा रहा था. थाना के पास अचानक एक एसयूवी रूका और इसमें सवार अपराधियों ने सर्वज्ञ को पकड़ लिया. अपहरण करने की मंशा से उसे बेहोशी का इंजेक्शन भी लगा दिया. लेकिन सर्वज्ञ किसी तरह भाग गया. घर पहुंच कर घटना बतायी और बेहोश हो गया. परिजनों की सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची और मामले की जानकारी ली. चास मु थाना प्रभारी प्रकाश कुमार मंडल ने कहा कि लड़के से पूछताछ कर छानबीन की जा रही है. हर हाल में अपराधी को पकड़ा जायेगा. अपहरण के प्रयास के दौरान लड़के को हाथ में चोट भी आयी है.
Bokaro News : चास में थाना के पास से छात्र के अपहरण का प्रयास
Bokaro News : चास मु थाना के पास एक छात्र के अपहरण का प्रयास किया गया.
