बोकारो. अराजू गांव में हिंदू-मुस्लिम एकता लाठी खेल कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अजय सिंह थे. उन्होंने कहा कि अराजू गांव में हिंदू और मुस्लिम समुदाय वर्षों से मिल कर इस परंपरा को जीवंत बनाए हुए हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है.
उन्होंने युवाओं से पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आनंद कुमार बेसरा के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष मजहर अंसारी, शहादत अंसारी, मकबूल अंसारी, चिक मेहता, संतोष नायक, हसन अंसारी, अब्दुल अंसारी, पंकज मरांडी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
