Bokaro News : आजसू ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Bokaro News : आजसू पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया. बाद में बीडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.

दुगदा. आजसू पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया गया. बाद में बीडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. कार्यक्रम को संबोधित करते जिला सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार महतो ने कहा कि झारखंड सरकार एक ओर मंईयां को सम्मान देने का ढिंढोरा पीट रही है और दूसरी ओर वृद्धा, विधवा व दिव्यांगों को पांच महीनों से पेंशन नहीं देकर टेंशन दे रही है. अविलंब इन्हें पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया गया तो आजसू पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी. इससे पहले दुगदा कोल वाशरी फुटबाल मैदान से जुलूस निकाला गया, जो दुगदा मार्केट, दुगदा बस स्टैंड, दुगदा वाशरी आवासीय कॉलोनी, बिनोद बिहारी महतो चौक, दुगदा वाशरी मोड़, बुढ़ाडीह रोड साइड होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा. आंदोलन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप मुर्मू, आजसू पार्टी के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि सौरभ दत्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता देवी, जय गोविंद सिंह, समाजसेवी रावणेश्वर उपाध्याय, बीरबल महतो समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >