15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

कसमार : कहीं और तय हो गया था रिश्ता, प्रेमी ने दिखायी हिम्मत, सब पक्षों की रजामंदी से हुई शादी

कसमार : प्रेमिका की शादी किसी और जगह तय होने पर प्रेमी ने लड़का के घर जाकर अपनी प्रेम कहानी सुनायी और यह शादी नहीं करने का आग्रह किया. इसके बाद तय किया गया रिश्ता टूट गया. साथ ही मामला उजागर होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल […]

कसमार : प्रेमिका की शादी किसी और जगह तय होने पर प्रेमी ने लड़का के घर जाकर अपनी प्रेम कहानी सुनायी और यह शादी नहीं करने का आग्रह किया. इसके बाद तय किया गया रिश्ता टूट गया. साथ ही मामला उजागर होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल की शादी गुरुवार को मंदिर में करा दी गयी़ मामला कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के ललमटिया गांव का है़ यहां के धनुलाल महतो की पुत्री रीना कुमारी (24 वर्ष) धनबाद के बलियापुर में एएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी़ यही बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी गांव निवासी मटुकधारी महतो का पुत्र महेंद्र प्रसाद महतो (28 वर्ष) लैब टेक्निशियन के रूप में कार्यरत था़ इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गयी और बाद में प्यार हो गया़ दोनों के घर वाले इससे अनजान थे़

इस बीच रीना की शादी कहीं और तय हो गयी़ सात मई को शादी होनी थी़ . रीना ने इसकी जानकारी महेंद्र को दी तो महेंद्र ने लड़का का पता लिया और उसके घर पहुंच कर अपनी प्रेम कहानी सुना दी़ . यह सब जानने के बाद लड़का पक्ष ने तय रिश्ता तोड़ दिया़ . मामला का खुलासा होने के बाद रीना के घर वालों ने महेंद्र और उसके घर वालों को गांव बुलाया़ मामला बताया और दोनों की शादी कराने की बात कही़ महेंद्र के घरवाले तैयार नहीं हुए. इसके बाद जिप सदस्य जगदीश महतो समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग पहुंचे और मामले पर पहल की. कसमार पुलिस भी पहुंची़ इसके बाद शादी पर सहमति बनी़ लड़का पक्ष से दर्जनों लोग बाराती बन कर आये़ फिर गांव से ही थोड़ी दूर खांजो नदी के तट पर छोटा रजरप्पा के नाम से
प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका मंदिर में दोनों की शादी करा दी गयी. मौके पर जिप सदस्य जगदीश महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बानेश्वर महतो, रामकिशुन महतो, पूर्व मुखिया अमरेश कुमार महतो, सनातन महतो, उप मुखिया भीम महतो, सिद्धेश्वर महतो, सृष्टिधर महतो, मिथिलेश महतो, भुवनेश्वर महतो, संतोष कुमार, कार्तिक महतो, मदन कुमार, राजेश प्रमाणिक, रमेश कुमार महतो, धनुलाल महतो, मटुकधारी महतो आदि मौजूद थे़
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel