बोकारो : कथित बच्चा चोर की पिटाई, पुलिस वैन को पलटा

undefined बोकारो : जिले के दो इलाके में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है. एक घटना चंद्रपुरा की बतायी जा रही है, जहां चंद्रपुरा के नर्रा बस्ती के ग्रमीणों ने कथित रूप से बच्चा चोर सैफुर्दीन को पकड़ लिया.बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सुफुर्दीन की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसके […]

undefined

बोकारो : जिले के दो इलाके में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है. एक घटना चंद्रपुरा की बतायी जा रही है, जहां चंद्रपुरा के नर्रा बस्ती के ग्रमीणों ने कथित रूप से बच्चा चोर सैफुर्दीन को पकड़ लिया.बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सुफुर्दीन की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उसके इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे बीजीएच रेफर कर दिया.

वहीं दूसरी घटना बोकारो जिले के नावाडीह थाना केे छपरी गांव का है. जहां बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने महेंद्र तुरी को पकड़ लिया. महेंद्र तुरी रांची का रहने वाला है. ग्रामीणों की पिटाई के बाद घायल महेंद्र तुरी को अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां डॉक्टरों ने उसे बीचीएच रेफर कर दिया.
उधर प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं पर लगातार नजर रखा जा रहा है. यह भी छान -बीन करने की कोशिश की जा रही है कि कहीं सम्प्रदायिक वैमनस्य फैलाने की मंशा से तो इस तरह की घटनाओं को अंजाम नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >