ईसाई धर्म छोड़ सरना में लौटा दंपति

दो वर्ष पहले अपनाया था ईसाई धर्म कसमार : दो वर्ष पूर्व सरना धर्म से ईसाई धर्म में जानेवाले एक दंपति ने शुक्रवार को सरना धर्म में वापसी कर ली. मामला कसमार प्रखंड की पोंडा पंचायत के कमलापुर गांव के बनगजरा टोले का है. मौके पर आरएसएस के जिला धर्म जागरण प्रमुख ने मंत्रोच्चार कर […]

दो वर्ष पहले अपनाया था ईसाई धर्म
कसमार : दो वर्ष पूर्व सरना धर्म से ईसाई धर्म में जानेवाले एक दंपति ने शुक्रवार को सरना धर्म में वापसी कर ली. मामला कसमार प्रखंड की पोंडा पंचायत के कमलापुर गांव के बनगजरा टोले का है. मौके पर आरएसएस के जिला धर्म जागरण प्रमुख ने मंत्रोच्चार कर धार्मिक रीति-रिवाज के साथ दंपति को धर्म में शामिल कराया.
मौके पर आरएसएस के अजरुन सिंह, स्थानीय मुखिया हारू रजवार, वार्ड सदस्य दुर्गा हेंब्रम, लालमोहन मांझी, हरिनाथ मांझी, बैजनाथ नायक, सुकदेव किस्कू, महेंद्र सिंह, धनेश्वर सोरेन, विनोद हेंब्रम सहित पोंडा पंचायत के कई गांवों के सरना समाज के लोग मौजूद थे.
यह है मामला : बनगजरा टोले के मोहन मांझी एवं उसकी पत्नी मीना देवी ने दो साल पहले गुपचुप तरीके से ईसाई धर्म अपना लिया था. यह दंपति गांव के किसी भी सामाजिक या धार्मिक आयोजनों से अपने को दूर रखने लगा. सरना समाज को शक हुआ. समाज के लोगों ने कई बार उनके घर बैठक करनी चाही. लेकिन मोहन व उसकी पत्नी इससे कन्नी काटने लगे. सरना समाज ने आरएसएस के स्वयं सेवकों को इसकी जानकारी दी.
पूछताछ करने पर युवक ने दो साल पहले ईसाई धर्म अपनाने की बात स्वीकार कर ली. शुक्रवार को इस मामले को लेकर बनगजरा मेंसरना समाज एवं आरएसएस के स्वयं सेवकों की बैठक हुई. इसके बाद उक्त युवक एवं उसकी पत्नी मीना देवी ने स्वेच्छा से अपने पुराने सरना धर्म में वापसी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
RSS

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >