डीपीएस को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 7:02 PM

विज्ञापन

04 बोक 19 – डीपीएस निदेशक डॉ हेमलता एस मोहन को प्रमाण-पत्र सौंपती हेड मिस्ट्रेस प्रतिमा सिन्हासंवाददाता, बोकारो’स्कूल लीडरशीप सम्मिट 2015′ में बोकारो डीपीएस का दबदबा रहा. डीपीएस बोकारो को जिले का सर्वश्रेष्ठ स्कूल का सम्मान पिछले दिनों दिल्ली में मिला. बुधवार को स्कूल की हेड मिस्ट्रेस ने डीपीएस निदेशक डॉ हेमलता एस मोहन को […]

विज्ञापन

04 बोक 19 – डीपीएस निदेशक डॉ हेमलता एस मोहन को प्रमाण-पत्र सौंपती हेड मिस्ट्रेस प्रतिमा सिन्हासंवाददाता, बोकारो’स्कूल लीडरशीप सम्मिट 2015′ में बोकारो डीपीएस का दबदबा रहा. डीपीएस बोकारो को जिले का सर्वश्रेष्ठ स्कूल का सम्मान पिछले दिनों दिल्ली में मिला. बुधवार को स्कूल की हेड मिस्ट्रेस ने डीपीएस निदेशक डॉ हेमलता एस मोहन को प्रमाण पत्र विद्यालय परिसर में सौंपा. लीडरशिप सम्मिट में देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 150 स्कूलों के प्राचार्य व 50 से अधिक शिक्षाविदों, शिक्षा विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया. सम्मिट में शिक्षा के विकास में अत्याधुनिक व नये तकनीकों के उपयोग, शिक्षक-अभिभावक के बीच तकनीक के माध्यम से बेहतर समन्वय व तालमेल पर विचार-विमर्श किया गया.डीपीएस बोकारो में स्मार्ट बोर्ड, एसएमएस का प्रयोग सहित अन्य माध्यम से छात्र-शिक्षक व अभिभावक के बीच बेहतर तालमेल के लिए डीपीएस को जिले का सर्वश्रेष्ठ स्कूल का सम्मान दिया गया. प्रतियोगिता में डीपीएस की ओर से हेड मिस्ट्रेस प्रतिमा सिन्हा ने प्रतिनिधित्व किया था. डॉ रवि गुप्ता व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल ए शेखर ने बेस्ट स्कूल का प्रमाण-पत्र प्रदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola