जमीन दिलाने के नाम पर 12.06 लाख की ठगी

बोकारो : सेक्टर 12 के बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी प्लॉट संख्या 201/ए निवासी श्यामल कुमार आचार्य को एक व्यक्ति ने जमीन दिलाने का झांसा देकर 12.06 लाख रुपया ठग लिया. घटना की प्राथमिकी रविवार को स्थानीय सेक्टर 12 थाना में दर्ज करायी गयी है. मामले में बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 448 निवासी अवधेश कुमार […]

बोकारो : सेक्टर 12 के बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी प्लॉट संख्या 201/ए निवासी श्यामल कुमार आचार्य को एक व्यक्ति ने जमीन दिलाने का झांसा देकर 12.06 लाख रुपया ठग लिया. घटना की प्राथमिकी रविवार को स्थानीय सेक्टर 12 थाना में दर्ज करायी गयी है. मामले में बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 448 निवासी अवधेश कुमार साह को अभियुक्त बनाया गया है.
श्री आचार्य एसबीआइ के सेवानिवृत्त अधिकारी है. सूचक के अनुसार, अभियुक्त ने उन्हें जमीन दिलाने का झांसा देकर एग्रीमेंट किया. जमीन बेचने के नाम पर 12.06 लाख रुपया लेकर जमीन रजिस्ट्री नहीं की. जमीन रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने पर अभियुक्त द्वारा धमकी दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >