रांची: प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कक्षा एक से पांच में शिक्षक नियुक्ति के लिए जारी डाटाबेस पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि नौ जुलाई को समाप्त हो गयी. विद्यार्थियों द्वारा मैट्रिक व इंटर में वोकेशनल के अंक को लेकर आपत्ति दर्ज करायी गयी है.
शिक्षक नियुक्ति में अतिरिक्त विषय के रूप में शामिल किये गये वोकेशनल विषय के अंक को मेधा अंक में नहीं जोड़ा जायेगा. आपत्ति जमा करने की तिथि समाप्त होने के बाद अब शिक्षक नियुक्ति कोषांग द्वारा आपत्ति निराकरण को लेकर कार्रवाई की जा रही है.
रांची में शिक्षकों के 596 में से 438 पद एसटी कोटे के रांची जिले में शिक्षकों के कुल 596 पद रिक्त हैं. कुल रिक्त पदों में से 438 पद अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है. रांची में सामान्य वर्ग के शिक्षकों के लिए मात्र 64 पद है. अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 30, पिछड़ा वर्ग के लिए 18 और अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों के लिए 46 पद आरक्षित हैं.
