खूंटी के जंगलों का एरियल सव्रे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2014 5:20 AM

विज्ञापन

सीएस-डीजीपी ने लिया उग्रवादियों की गतिविधियों का जायजा रांची/खूंटी : पीएलएफआइ के उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन कारो के चौथे दिन सेना के दो हेलीकॉप्टर को अभियान में शामिल किया गया. बुधवार को मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती और डीजीपी राजीव कुमार ने सेना के हेलीकॉप्टर (एमआइ-17) से खूंटी का एरियल सव्रे किया. दोनों अधिकारियों […]

विज्ञापन

सीएस-डीजीपी ने लिया उग्रवादियों की गतिविधियों का जायजा

रांची/खूंटी : पीएलएफआइ के उग्रवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन कारो के चौथे दिन सेना के दो हेलीकॉप्टर को अभियान में शामिल किया गया. बुधवार को मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती और डीजीपी राजीव कुमार ने सेना के हेलीकॉप्टर (एमआइ-17) से खूंटी का एरियल सव्रे किया. दोनों अधिकारियों के साथ रांची जोन के आइजी एमएस भाटिया, आइजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा, रांची रेंज के डीआइजी प्रवीण सिंह व अन्य अधिकारी भी थे. अधिकारियों ने डोरमा, मरचा, तोकेन, रनिया, सोदे, गुदड़ी, मुरहू, खूंटी आदि इलाके का जायजा लिया.

दूसरी तरफ कोबरा, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की 16 कंपनियां प्रभावित इलाके में जंगल और गांवों में जाकर पीएलएफआइ उग्रवादियों की टोह लेती रही. जानकारी के मुताबिक इस अभियान में हेलीकॉप्टर की मदद से उग्रवादियों के मूवमेंट पर नजर रखी जायेगी. हेलीकॉप्टर, जमीन से करीब 3000 फीट ऊपर रहेगा और उस पर बैठे पुलिस के अधिकारी उग्रवादियों के मूवमेंट पर नजर रखेंगे. इसकी जानकारी नीचे जंगलों व गांवों में मौजूद पुलिस के जवानों को दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola