उग्रवादियों ने दो युवकों को मार डाला

खूंटी : बीरबांकी बाजार में शनिवार को उग्रवादियों के हमले में दो युवकों की मौत हो गयी. उग्रवादियों ने गोपाल मुंडा और विश्रम मुंडा को नजदीक से गोली मार दी. दोनों युवक बीरबांकी के ही रहनेवाले थे. उग्रवादियों ने बीरबांकी बाजार में गोली-बारी के बाद कोचांग के समीप एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर […]

खूंटी : बीरबांकी बाजार में शनिवार को उग्रवादियों के हमले में दो युवकों की मौत हो गयी. उग्रवादियों ने गोपाल मुंडा और विश्रम मुंडा को नजदीक से गोली मार दी. दोनों युवक बीरबांकी के ही रहनेवाले थे. उग्रवादियों ने बीरबांकी बाजार में गोली-बारी के बाद कोचांग के समीप एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया है. इधर, चर्चा है कि उग्रवादियों ने एक बोलेरो वाहन में आग लगा दी. वाहन पर सवार दो युवकों ने भाग कर कोरवा स्थित सीआरपीएफ कैंप में शरण ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >