कोयले के अवैध धंधे में हिस्सा मांगते हैं मंत्री

रांची: राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे कोयले के अवैध कारोबार की कमाई में राज्य के एक मंत्री को हिस्सा चाहिए. मंत्रीजी उसी इलाके के विधायक हैं, जहां कोयले का अवैध कारोबार होता है. एक राष्ट्रीय दल से जुड़े यह मंत्री हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद व चतरा में अवैध कोयले कारोबारियों से संपर्क […]

रांची: राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे कोयले के अवैध कारोबार की कमाई में राज्य के एक मंत्री को हिस्सा चाहिए. मंत्रीजी उसी इलाके के विधायक हैं, जहां कोयले का अवैध कारोबार होता है. एक राष्ट्रीय दल से जुड़े यह मंत्री हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद व चतरा में अवैध कोयले कारोबारियों से संपर्क कर रहे हैं.

कुछ दिन पहले पकड़े थे ट्रक : पुख्ता सूचना है कि मंत्रीजी की ओर से अवैध कारोबारियों से कहा जा रहा है कि मेरे लिए भी व्यवस्था करवाओ. नहीं तो काम करना मुश्किल होगा. मंत्रीजी ने कुछ दिन पहले एक जिले में अवैध कोयले से लदे कुछ ट्रकों को पकड़ा था.

इसके बाद कोल कारोबारियों ने कुछ रकम की व्यवस्था कर रात को ही मंत्री को पहुंचायी थी. हर माह एकमुश्त रकम देने का वादा भी किया था. इसके बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने ट्रकों को छोड़ा.

अवैध कारोबार के विरोध में दिया था बयान : प्रभात खबर के पास उपलब्ध साक्ष्य के मुताबिक, मंत्री जी ने एक कोयला कारोबारी से कहा है : कमाई से मुङो भी हिस्सा चाहिए. हिस्सा की मांग करने के पहले मंत्री जी अवैध कोयला के कारोबार के विरोध में अखबार में बयान भी दिया था. कारोबार से जुड़े लोगों की मानें, तो एक जिले में मंत्री जी को अच्छी खासी रकम दी जा रही है. पर वह चाहते हैं कि हर जिले के कोयला कारोबार की कमाई में उन्हें हिस्सा मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >