Jharkhand Weather: झारखंड में 12 मई तक बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. बीती शाम रांची के कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई. मौसम विभाग ने 12 मई तक कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी है.

रांची : राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों का मौसम बदलने लगा है. राजधानी में सोमवार शाम को सामान्य से तेज हवाएं भी चलीं. साथ ही कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मौसम में यह बदलाव मेघालय से बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है. इसके असर से करीब-करीब पूरे राज्य में 12 मई तक बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है. सर्कुलेशन का सबसे अधिक असर सात मई को रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को प सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका और देवघर जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. इसको लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चल सकता है. हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके बाद भी दो दिनों तक राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकती है.

राजधानी का तापमान 39.2 डिग्री सेसि रहा :

राजधानी का अधिकतम तापमान सोमवार को 39.2 डिग्री सेसि रहा. वहीं, राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि अधिक रहा. डालटनगंज, बोकारो, गढ़वा, चाईबासा, सरायकेला आदि जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से पार रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >