धनबाद के सिंदरी में बिजली आपूर्ति ठप, 50 हजार उपभोक्ता अंधेरे में

धनबाद के सिंदरी में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. जिससे 50 हजार उपभोक्ता अंधेरे में है. डीवीसी के अभियंता ने कहा है कि ट्रांसफॉर्मर के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ तो सोमवार की शाम तक बिजली बहाल की जा सकेगी.

धनबाद : भीषण गर्मी के बीच सिंदरी शहर को बिजली ने भी धोखा दे दिया है. डीवीसी के ट्रांसफॉर्मर में लीकेज के कारण शहर में लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है. झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम के सहायक विद्युत अभियंता सुरजीत कुमार ने बताया कि डीवीसी यार्ड में लगे 20 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर के एस टी बुश में ट्रांसफॉर्मर आयल के लीकेज के कारण 132/11 केवी का ट्रांसफॉर्मर ट्रिप कर गया है.

बिजली आपूर्ति बंद

इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई है. उन्होंने बताया कि डीवीसी के एक्सपर्ट धनबाद से सिंदरी आ गए हैं. ट्रांसफॉर्मर खोलकर जांच करने के बाद ही वास्तविक कारण पता चलेगा. अभियंता ने स्पष्ट कर दिया है कि गंभीरता को देखते हुए इसे ठीक करने में लंबा समय लग सकता है. अगर बुश को बदल दिया जाए और ट्रांसफॉर्मर के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ तो सोमवार की शाम तक बिजली बहाल की जा सकेगी.

अगर ऐसा हुआ तो लग सकता है लंबा समय

वहीं, अगर ट्रांसफॉर्मर के अंदर कोई अन्य खराबी मिली तो इसमें लंबा समय लग सकता है. जानकारी के मुताबिक ट्रांसफॉर्मर बहुत पुराना है और इसका मेंटेनेंस कई वर्षों से नहीं किया जा सका है. बहरहाल शहर की लगभग पचास हजार की आबादी गर्मी से परेशान है और अंधेरे में है. बिजली बाधित होने से शहर में जलापूर्ति भी बाधित होगा.

Also Read: धनबाद में सड़क हादसा, ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत, सात लोग घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >