Electoral Bonds: BJP को सबसे ज्यादा मिला चंदा, जानिए किस पार्टी को कितना मिला पैसा

Electoral Bond: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, शिवसेना, टीडीपी, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, एआईएडीएमके, बीआरएस समेत कई और राजनीतिक दलों ने चुनावी बॉन्ड को भुनाया है.

Electoral Bond: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की ओर से  इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. चुनावी चंदे का पूरा डाटा ऑनलाइन हो गया है. यह भी साफ हो गया है कि चुनावी बॉन्ड के तहत किस राजनीतिक दल को कितना पैसा मिला है. बता दें, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, शिवसेना, टीडीपी, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी, एआईएडीएमके, बीआरएस समेत कई और राजनीतिक दलों ने चुनावी बॉन्ड को भुनाया है. नेशलन पार्टियों के अलावा क्षेत्रीय दलों में अकेले टीएमसी को 1,609.53 करोड़ रुपये की राशि चुनावी बॉन्ड के जरिये हासिल हुई है. यह राशि इस माध्यम से चंदा प्राप्त करने वाले 22 क्षेत्रीय दलों की कुल दानराशि का 30 फीसदी है.

बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा दान
जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को सबसे ज्यादा 60,60,51,11,000 रुपये का दान मिला है. साल की बात की जाये तो बीजेपी को साल 2019 में 19,71,75,01,000 रुपए, 2020 में 73,89,00,000 रुपए, 2021 में 3,72,99,50,000 रुपए, 2022 में 16,76,32,61,000 रुपए, 2023 में 2,02,00,00,000 रुपए और 2024 में 60,60,51,11,000 रुपए का चंदा मिला है.

दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस
चुनावी बॉन्ड के जरिये चंदा पाने वालों में टीएससी दूसरे नंबर पर है. तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी बांड के जरिये 16,09,53,14,000 रुपये चंदा मिला. यह राशि इस माध्यम से चंदा प्राप्त करने वाले 22 क्षेत्रीय दलों की कुल दानराशि का 30 फीसदी है.

कांग्रेस
चुनावी चंदा जुटाने में कांग्रेस तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही है. कांग्रेस कुल 14,21,86,55,000 रुपए मिले हैं.

बीजू जनता दल: ओडिशा की बीजू जनता दल को इलेक्टोरल बॉन्ड के रूप में कुल 7,75,50,00,000 रुपए मिले हैं.

डीएमके
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी को 6,39,00,00,000 रुपए का दान मिला है.

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी को भी चुनावी चंदे के रूप में 65,5,0,00 रुपये मिले हैं.

राष्ट्रीय जनता दल
इलेक्टोरल बॉन्ड की लिस्ट में लालू प्रसाद यादव की आरजेडी को दान के रूप में कुल 72,50,00,000 रुपए मिले हैं.

शिवसेना
शिवसेना पार्टी को चंदा के रूप में 1,58,38,14,000 रुपए मिले है.

जेएमएम
जेएमएम को चंदा के रूप में 13,50,00,000

जेडीयू
जेडीयू को चुनावी चंदे के रूप में 14,00,00,000 रुपये मिले हैं. 

Also Read: Delhi Liquor Policy: बीआरएस MLC के कविता को दिल्ली ला रही है ईडी, दिल्ली शराब नीति मामले में कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >