Dhanbad News|हर्ल सिंदरी में 75 फीसदी स्थानीय को नौकरी के दावे की जांच करेगा नियोजनालय, खत्म होगी आर्थिक नाकेबंदी

धनबाद जिले के सिंदरी में स्थानीय लोगों को रोजगार सहित अन्य चार सूत्री मांगों को लेकर झामुमो द्वारा हर्ल प्रोजेक्ट में शुक्रवार से शुरू किया गया बेमियादी चक्का जाम आंदोलन एसडीओ के हस्तक्षेप से खत्म होने के आसार हैं.

Dhanbad News|धनबाद जिले के सिंदरी में स्थानीय लोगों को रोजगार सहित अन्य चार सूत्री मांगों को लेकर झामुमो द्वारा हर्ल प्रोजेक्ट में शुक्रवार से शुरू किया गया बेमियादी चक्का जाम आंदोलन एसडीओ के हस्तक्षेप से खत्म होने के आसार हैं. आंदोलन के दूसरे दिन शनिवार को लगभग 11:30 में एसडीओ उदय रजक धरनास्थल पहुंचे.

एसडीपीओ कार्यालय में हुई त्रिपक्षीय वार्ता

उसके बाद एसडीपीओ कार्यालय में हर्ल प्रबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महानगर उपाध्यक्ष रामू मंडल के नेतृत्व में आंदोलनकारियो के साथ त्रिपक्षीय बातचीत हुई. लगभग एक घंटे तक चली बातचीत के बाद एसडीओ ने बताया कि बातचीत सकारात्मक हुई है. हर्ल प्रोजेक्ट में 75 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने के हर्ल प्रबंधन के दावे की जांच नियोजनालय पदाधिकारी से करवायी जायेगी.

आंदोलनकारी हर्ल से हटा लेंगे अपना टेंट

उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो आंदोलनकारी अपना टेंट हटा लेंगे. इतना बता कर एसडीओ, एसडीपीओ भूपेंद्र प्रसाद राउत के साथ हर्ल प्रोजेक्ट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर के लिए नवनिर्मित हेलिपैड निरीक्षण के लिए चले गये. इधर, हर्ल प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसिडेंट सुरेश प्रमाणिक ने बताया कि 75 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार दिये जाने के मामले की जांच नियोजन पदाधिकारी से करवाने पर सहमति बनी है.

हर्ल प्रबंधन से झामुमो ने मांगा लिखित समझौता

यूरिया परिवहन कार्य के लिए स्थानीय और मूलवासी को अधिकृत करने की मांग को केंद्रीय कार्यालय को अवगत करा दिया गया है. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी बातचीत का मिनट्स चाहते हैं. इस पर विचार चल रहा है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे झामुमो नेता रामू मंडल ने कहा कि एसडीएम के समक्ष वार्ता सफल हुई है, लेकिन हर्ल प्रबंधक से हमारी मांग है कि समझौता का लिखित मिले. लिखित मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे. समाचार लिखे जाने तक सभी गेट पर डटे हुए थे. इधर, रात को जिलास्तरीय झामुमो नेता हर्ल पहुंचे. लिखित पर जिच जारी था.

Also Read : Dhanbad News: हर्ल के सभी गेट को झामुमो ने किया जाम, शुरू की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी

Also Read : सिंदरी में हर्ल ने लौटायी रौनक, देश को उर्वरक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में चल रहा काम

Also Read : सिंदरी के लोगों को नये साल में मिलेगा हेल्थ सेंटर का तोहफा, 19 से शुरू होगा यूरिया का उत्पादन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >