Coronavirus Pandemic : कोरोना के खिलाफ जंग में पीएम मोदी की मां हीरा बेन ने दिए 25000 रुपये

कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने भी अपनी बचत में से 25 हजार रुपये दान किये हैं. अपनी बचत में से यह पैसे हीराबेन ने प्रधानमंत्री केयर फंड में दिये हैं.

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने भी अपनी बचत में से 25 हजार रुपये दान किये हैं. अपनी बचत में से यह पैसे हीराबेन ने प्रधानमंत्री केयर फंड में दिये हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन 90 साल से ज्यादा उम्र की है. इस उम्र में भी वह खबरों पर कड़ी नजर रखती हैं. कोरोना वायरस के खतरे की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने यह पैसे प्रधानमंत्री केयर फंड में दिये हैं. जनता कर्फ्यू के दौरान भी उन्होंने थाली बजाकर इसका समर्थन किया था और बाहर जरूरी सेवा में लगे लोगों को धन्यवाद दिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब अपनी मां से मिलने जाते हैं तब भी मां उन्हें कुछ पैसे देती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था कि किस तरह आज भी उनकी मां उन्हें पैसे देते ही. अपनी बचत और पेंशन में से कुछ पैसे उन्होंने दान किये हैं.

देशभर में इस वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन किया गया है. 24 मार्च को रात 8 बजे 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन (Total Lockdown) की घोषणा की थी. जिसके बाद उन्होंने कोरोना वायरस से प्रभावित हुए गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों की मदद के लिए पीएम केयर नाम का एक फंड भी शुरू किया था.इस फंड में कई लोगों ने मदद किया है. इस फंड का इस्तेमाल 0गरीबों और जरूरतमंदों के लिए भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) और आवश्यक सुविधाओं के इस्तेमाल के लिए किया जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PankajKumar Pathak

Senior Journalist having more than 10 years of experience in print and digital journalism.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >