36.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

CBSE 12th Result 2020 : बेटियों ने मारी बाजी, झारखंड का रिजल्ट 87 प्रतिशत, पिछली बार से पांच प्रतिशत बेहतर

सीबीएसइ ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिये. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.96%अधिक रहा.

नयी दिल्ली/रांची : सीबीएसइ ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिये. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों की तुलना में 5.96%अधिक रहा. 12वीं कक्षा में क्षेत्रवार कुल 16 जोन में त्रिवेंद्रम जोन का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा. यहां 97.67% विद्यार्थी सफल हुए हैं. वहीं, पटना जोन सबसे नीचे रहा. यहां 74.57% विद्यार्थी सफल हुए हैं. हालांकि, पटना जोन में झारखंड के रिजल्ट में पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. इस वर्ष झारखंड में 87% विद्यार्थी सफल हुए हैं. जबकि, वर्ष 2019 में 83.4% विद्यार्थी सफल हुए थे.

इस बार झारखंड से 35,974 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 30,992 विद्यार्थी सफल हुए हैं. सीबीएसइ 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गयी थीं. लेकिन, कोविड-19 महामारी के कारण कई विषयों की परीक्षा नहीं ली जा सकीं. कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए ही इस वर्ष सीबीएसइ ने मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. हालांकि, प्रभात खबर ने स्कूलों से उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की है, जिसमें अंतिम समय में फेरबदल संभव है.

देश भर में 92.15 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण : इस साल 12वीं कक्षा में कुल 88.78% छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि पिछले साल 83.40 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे. पिछले साल की तुलना में इस साल 5.38 प्रतिशत अधिक छात्र अधिक पास हुए हैं. इस साल लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.15 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.19 रहा. इस साल 10,59,080 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिसमें से 88.78% छात्र पास हुए. एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

साइंस में छात्र, आर्टस व कॉमर्स में छात्राओं का बेहतर परफॉरमेंस : रांची. सीबीएसइ 12 के तीन संकायों में से दो में छात्राओं ने बाजी मारी है, जबकि एक में छात्र आगेे रहे हैं. 12वीं साइंस की स्टेट टॉप टेन लिस्ट में कुल 47 विद्यार्थी हैं, जिनमें 12 छात्राएं हैं. आर्ट्स की टॉप टेन लिस्ट में कुल 38 विद्यार्थी हैं, जिनमें 28 छात्राएं हैं. वहीं, कॉमर्स टॉप टेन की लिस्ट में कुल 27 विद्यार्थियों में 18 छात्राओं ने जगह बनायी है.

  • कोरोना के कारण मेधा सूची की घोषणा नहीं

  • देश भर में 92.15% छात्राएं, 86.19% छात्र पास

रद्द विषयों का वैकल्पिक आधार पर मूल्यांकन : सीबीएसइ बोर्ड ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लंबित परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर परिणाम घोषित किया गया है. चार बिंदुओं पर आधारित इस योजना के तहत छात्रों को जिस विषय में सबसे अच्छे अंक मिले हैं, उसी के आधार पर उस विषय में अंक दिये गये, जिसकी परीक्षा नहीं ली गयी. इसके अनुसार जिन 400 छात्रों के अंकों की गणना नहीं हो पायी है, उनका परिणाम बाद में घोषित किया जायेगा.

डिजिटल मार्क्सशीट से फेल शब्द हटा : सीबीएसइ ने इस बार छात्र-छात्राअों के लिए डिजिटल मार्क्सशीट जारी किया है. विद्यार्थी अपना डिजिटल मार्क्सशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसइ ने विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर पर भी एसएमएस द्वारा इसकी जानकारी दी है. खास बात यह है कि इस बार अंक पत्र से अनुत्तीर्ण (फेल) शब्द हटा दिया गया है. पहले एक या दो विषयों में फेल हो जाने पर विद्यार्थियों को कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होती थी. लेकिन, इस बार जो भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं, उनके अंक पत्र में फेल शब्द नहीं लिखा गया है. उसके स्थान पर आवश्यक पुनरावृत्ति लिखा गया है.

कैसा रहा था वर्ष 2019 का रिजल्ट : वर्ष 2019 में साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स में तीनों स्टेट टॉपर को समान अंक 98.2 प्रतिशत आया था. इनमें साइंस में डीएवी स्कूल हजारीबाग के अक्षत अग्रवाल, आर्ट्स में डीएवी बोकारो की निकिता सिन्हा व कॉमर्स में होलीक्राॅस स्कूल बोकारो के तनिष्क बंसल शामिल हैं.

साइंस : स्टेट टॉप टेन

नाम स्कूल प्राप्तांक (% में)

1 अंश मक्कर डीपीएस रांची 99.2

2 शिवांगना सिंह डीएवी बरियातू 99

3 सृजन शाश्वत डीपीएस रांची 98.8

3 अदाशा मिश्रा डीपीएस बोकारो 98.89

4 अनिमा डीपीएस रांची 98.6

5 अविनाश रंजन जेएनवी तिलैया पोखर पाकुड़ 98.4

6 अजीत कुमार डीपीएस बोकारो 98.2

6 अनुराग कु झा डीपीएस रांची 98.2

6 प्रत्यक्ष चौहान डीपीएस रांची 98.2

7 उत्कर्ष अादित्य डीपीएस बोकारो 98

7 विश्रुति सिंह डीपीएस बोकारो 98

7 रोशन कुमार डीपीएस रांची 98

7 केशरी नंदन ड़ीपीएस रांची 98

7 इशिका ठाकुर डीपीएस रांची 98

7 प्रेरणा कुमारी डीएवी कपिलदेव रांची 98

8 नमन राज डीपीएस रांची 97.89

8 उत्कर्ष आनंद डीपीएस रांची 97.8

8 स्वातिष्क साहु डीपीएस रांची 97.8

8 स्पंदन मिश्रा डीपीएस रांची 97.8

8 माणिक मयंक डीपीएस रांची 97.8

8 अभिषेक डीपीएस रांची 97.8

8 भास्कर कुमार डीपीएस रांची 97.8

8 आसना जमीं डीपीएस9 रांची 979.8

8 राहुल श्रेष्ठ डीपीएस बोकारो 97.89

8 प्रांशु गौड़ डीपीएस बोकारो 97.8

8 योगेश जीजीपीएस बोकारो 97.8

8 सोरदीप दास आरके मिशन देवघर 97.8

9 प्रियांशु राज डीपीएस रांची 97.6

9 रजनीकांत राय डीपीएस रांची 97.6

9 रसिका कुमारी डीपीए9स रांची 97.6

9 शिल्पा रानी डीपीएस रांची 97.6

9 सौम्यदीप साहा जेवीएम श्यामली रांची 97.6

9 मो मौसम अली डीएवी मॉडल सीएफआरआइ धनबाद 97.6

9 सुमित पॉल जेवीएस श्यामली 97.6

9 प्रशांत कुमार अॉक्सफोर्ड स्कूल रांची 97.6

9 अक्षत राज डीपीएस बोकारो 97.6

9 प्रियांशु रमण डीपीएस बोकारो 97.6

9 प्रेरणा स्वर्णिम डीपीएस बोकारो 97.6

9 जेएस सरकार होलीक्रास बालीडीह बोकारो 97.6

9 रोहित रंजन एआरएस बोकारो 97.6

10 अभिषेक आनंद डीपीएस बोकारो 97.4

10 बी अंशुमन जेवीएम श्यामली 97.4

10 आयुष गौतम डीपीएस रांची 97.4

10 पलक मोदी डीपीएस रांची 97.4

10 अक्तस आलम डीएवी बरियातू 97.4

10 आरती कुमारी राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद 97.4

10 रितेश कुमार साहु डीएवी जामाडोबा धनबाद 97.4

कॉमर्स : स्टेट टॉप टेन

1 हार्दिक अग्रवाल डीएवी विष्टुपुर जमशेदपुर 98.4

2 रितु कुमारी होलीक्रास स्कूल बोकारो 98.2

3 निश्चल गोयल डीपीएस रांची 98

4 अनु कुमारी राजकमल सरस्वती धनबाद 97.6

4 अनिशा सरावगी डीपीएस रांची 97.6

4 सहेली मुखर्जी ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना 97.6

4 खुशी अग्रवाल बीएनएसडीएवी गिरिडीह 97.6

5 अनुष्का अग्रवाल धनबाद पब्लिक स्कूल 97.4

5 आस्था अग्रवाल डीपीएस रांची 97.4

5 सेजल शैली डीपीएस रांची 97.4

5 दीक्षार्थी प्रवीण डीएवी कपिलदेव रांची 97.4

5 चंद्रप्रभा अॉक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची 97.4

6 कुमार अभिजीत डीपीएस रांची 97.2

6 गौरव अोझा अॉक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल रांची 97.2

6 सुधांशु शेखर चिन्मय विद्यालय बोकारो 97.2

6 यश अग्रवाल सावित्री देवी डीएवी जामताड़ा 97.2

7 सृष्टि प्रिया डीएवी कपिलदेव रांची 97

7 गौरव कुमार क्रिसेंट पब्लिक स्कूल बोकारो 97

8 समर शर्मा डीपीएस रांची 96.8

8 अंजलि झा डीएवी कपिलदेव रांची 96.6

8 श्रेयस दास डीपीएस रांची 96.6.

8 शैल गोयल डीपीएस रांची 96.6

8 प्रगति सिंह डीपीएस बोकारो 96.6

9 हर्षिता अग्रवाल जेवीएम श्यामली 96.4

9 इशा अल्सिसरिया सावित्री देवी डीएवी जामताड़ा 96.4

9 अनुप्रिया पांडेय चिन्मय विद्यालय बोकारो 96.4

9 आयुषी काबरा डीएवी विष्टुपुर जमशेदपुर 96.4

आर्ट्स : स्टेट टॉप टेन

1 रिया श्रीवास्तव जेवीएम श्यामली 98.4

2 नयतिका करण संत जेवियर्स हजारीबाग 98.2

3 सिरजा दत्ता शर्मा जेवीएम श्यामली 98

3 समीधा शेखर डीपीएस रांची 98

3 मीमांसा पेंटीकॉस्टल असेंबली बोकारो 98

3 नीतेश कु महतो चिन्मय विद्यालय बोकारो 98

3 प्रेरणा सिंह डीएवी विष्टुपुर जमशेदपुर 98

4 मानसी वर्मा जेवीएम श्यामली रांची 97.6

4 सौरभ कुमार साहु जेवीएम श्यामली 97.6

4 माधुरी कुमारी जेवीएम श्यामली 97.6

4 आकांक्षा शर्मा डीपीएस रांची 97.6

4 काव्या कपूर डीपीएस रांची 97.6

4 तनु श्री डीपीएस रांची 97.6

4 बॉबी राज डीएवी हेहल 97.6

4 रीमा पेंटीकॉस्टल असेंबली बोकारो 97.6

5 हर्षिता मोहन डीपीएस रांची 97.4

5 छवि कुमारी डीपीएस रांची 97.4

5 सृष्टि श्रेयांसु जेवीएम श्यामली 97.4

5 आयुष कुमार जेवीएम श्यामली 97.4

5 आकांक्षा कुमारी चिन्मय विद्यालय बोकारो 97.4

5 सुमित राज चिन्मय विद्यालय 97.4

6 शुभम राज जेवीएम श्यामली 97.2

6 समृद्ध चिन्मय विद्यालय बोकारो 97.2

6 यश मुकिन चिन्मय विद्यालय बोकारो 97.2

6 प्रज्ञा पेंटीकॉस्टल असेंबली बोकारो 97.2

7 मुनाज सिराज जेवीएम श्यामली 97

7 अपराजिता जेवीएम श्यामली 97

7 आदित्य झा डीएवी विष्टुपुर जमशेदपुर 97

8 अदिति डीपीएस रांची 96.8

8 शिवांगी रानी जेवीएम श्यामली रांची 96.8

8 शांभवी जेवीएम श्यामली रांची 96.8

8 अंतरा घोष जेवीएम श्यामली 96.8

8 वैष्णवी जेवीएम श्यामली 96.8

8 स्वाति पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल बोकारो 96.8

9 सिमरन गुप्ता चिन्मय विद्यालय बोकारो 96.6

9 इशा पेंटीकॉस्टल असेंबली बोकारो 96.6

10 नफीशा पेंटीकॉस्टल असेंबली स्कूल बोकारो 96.4

10 श्रेया शर्मा जेवीएम श्यामली 96.4

Post by ; Pritish Sahay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें