Bomb Blast In Palamu: झारखंड के पलामू में बम फटने से तीन नाबालिग समेत चार की मौत, तीन घायल

Bomb Blast In Palamu: झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में बम फटने से तीन नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गयी है. इस हादसे में तीन नाबालिग घायल भी हो गए हैं.

Bomb Blast In Palamu: मेदिनीनगर (पलामू), चंद्रशेखर सिंह-पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में कबाड़ा तोड़ने के दौरान बम फटने से कबाड़ी दुकानदार मोटू मियां के अलावा तीन नाबालिगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हैं. इन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है. घटना रविवार शाम पांच बजे की बतायी जा रही है. लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बम विस्फोट में कबाड़ी का काम करने वाले मोटू मियां और तीन नाबालिगों की मौत की सूचना है. घायल बच्चों को इलाज के लिए पलामू के मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

कबाड़ी दुकानदार था मोटू मियां
जानकारी के अनुसार मोटू मियां की कबाड़ी दुकान है. ग्रामीणों ने बताया कि मोटू मियां कबाड़ा तोड़ रहा था. इसी दौरान विस्फोट हो गया. सुबह में कबाड़ा खरीदने क्षेत्र में गया था. लौटने के बाद वह माप-तौल कर रहा था. इसी क्रम में बंद टिफिन तराजू से गिरने के बाद विस्फोट हो गया.

बम विस्फोट से इलाके में दहशत
पलामू में हुए बम विस्फोट में मोटू मियां, उसका बच्चा, हजरत अंसारी व चरकू अंसारी के नाबालिग बच्चों की मौत हो गयी. विस्फोट में मोटू मियां के दोनों पैर और हाथ उड़ गए थे, जबकि तीन नाबालिग गंभीर रूप से घायल हैं. इन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है. इधर, हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है.

गांव में पसरा मातम
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. लेस्लीगंज एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बम विस्फोट में कबाड़ी का काम करने वाले मोटू मियां और तीन नाबालिगों की मौत की सूचना है. उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल बच्चों को इलाज के लिए पलामू के मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार लीटर स्प्रिट जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >