पूर्व जिला पार्षद के भाई सहित दो पर प्राथमिकी

रंिजश . 30 हजार रुपये बकाया मजदूरी नहीं देने पर छोड़ दिया था काम दो दिन पहले घर से जबरन उठाकर ले गये थे जेसीबी मशीन के मालिक हाजीपुर/महनार : महनार थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव निवासी जेसीबी चालक अनंत कुमार सिंह की हत्या काम छोड़ देने की रंजिश में कर दी गयी. जेसीबी मालिक […]

रंिजश . 30 हजार रुपये बकाया मजदूरी नहीं देने पर छोड़ दिया था काम

दो दिन पहले घर से जबरन उठाकर ले गये थे जेसीबी मशीन के मालिक
हाजीपुर/महनार : महनार थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव निवासी जेसीबी चालक अनंत कुमार सिंह की हत्या काम छोड़ देने की रंजिश में कर दी गयी. जेसीबी मालिक के पास उसका तीस हजार रुपये मजदूरी बकाया था. उसकी हत्या दूसरे जगह कर शव को उसके घर के समीप आम के पेड़ से लटका दिया गया. इसका खुलासा मृतक की मां गीता देवी ने पुलिस के समक्ष किया. गीता देवी ने बताया कि उसका बेटा लावापुर नारायण गांव निवासी मिथिलेश राय के जेसीबी मशीन का चालक था.
मिथिलेश सिंह पूर्व जिला पार्षद प्रदीप राय का भाई है. 30 हजार रुपये बकाया मजदूरी देने के लिए अनंत ने जेसीबी मालिक पर दबाव बनाया था. मालिक के इनकार करने पर वह दस दिन पहले काम छोड़कर घर चला आया था. गीता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मिथिलेश राय अपने गांव के उपेंद्र राय के साथ उसके घर पर पहुंचे
और उसके बेटे को काम पर चलने का कहा. अनंत ने बकाया रुपये देने की मांग की तो दोनों जबरन उसे घर से उठाकर ले गये. उसकी मां ने उनलोगों विरोध किया लेकिन वह लोग नहीं माने. गीता देवी के बयान पर जेसीबी मालिक मिथिलेश राय और उसके साथी उपेंद्र राय को नामजद अभियुक्त बनाते हुए महनार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
दूसरी जगह की गयी हत्या
मजलिसपुर गांव के अनंत कुमार सिंह की हत्या अन्य जगह कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था. इसका खुलासा महनार पुलिस ने किया है. महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह की माने तो ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह उन्हें सूचना दी थी कि मजलिसपुर गांव में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ है. पहले उन्हें लगा कि युवक ने आत्महत्या कर ली है लेकिन पेड़ पर लटके शव और घटनास्थल के निरीक्षण से प्रतीत हुआ कि अन्यत्र हत्या कर शव को यहां लाकर लटका दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारों ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए अनंत के घर के समीप ही आम के पेड़ से शव को लटका दिया.
युवक की हत्या मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है.
स्वभाव से मृदुभाषी और सहनशील था अनंत
ग्रामीणों ने बताया कि अनंत तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था. पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गयी थी. घर के सभी लोग रोज मजदूरी कर जीवन गुजार कर रहे थे. अनंत मृदुभाषी और सहनशील लड़का था. स्थानीय लोगों के अनुसार कोई उसे कुछ कहता भी था तो वह किसी का विरोध नहीं करता था. वह परिवार के भरण-पोषण के लिए ही लावापुर नारायण गांव निवासी मिथिलेश राय की जेसीबी चलाता था. परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अनंत ने शादी नहीं की थी. उसका शव पेड़ से लटका
देखते ही मां गीता देवी बेहोश हो गयी. पड़ोसी महिलाओं ने उसे बगीचे से उठाकर घर लाया.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
मृतक की मां के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में जेसीबी मशीन के मालिक सहित दो लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है.
उपेंद्र वर्मा, एएसपी, महनार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >