महुआ में बस की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल

महुआ : हाजीपुर- महुआ मार्ग के फुलवरिया गांव में अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिये पटना में भरती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कन्हौली पटेल टोला निवासी रामप्रवेश पटेल उर्फ ललटू पटेल के 24 वर्षीय पुत्र रंजन […]

महुआ : हाजीपुर- महुआ मार्ग के फुलवरिया गांव में अनियंत्रित बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिये पटना में भरती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कन्हौली पटेल टोला निवासी रामप्रवेश पटेल उर्फ ललटू पटेल के 24 वर्षीय पुत्र रंजन उर्फ छोटू अपनी बहन को एग्जल्ट कॉलेज कन्हौली परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने के बाद बाइक में पेट्रोल लेने के लिये फुलवरिया पंप पर आया था कि हाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार की बस ने ठोकर मार दिया.

इस घटना में छोटू दूर जा गिरा, जबकि बाइक बस में फंस जाने से चालक उसे लेकर भागने लगा. ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर बस को छोड़ चालक भाग निकला. इस घटना में बुरी तरह से घायल छोटू को पहले अनुमंडल हॉस्पिटल में भरती कराया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस बस को जब्त कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >